मुजफ्फरनगर(उप्र), पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक युवक ने 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और विरोध करने पर उसे पीटा। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी सुरेश सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में यह घटना हुई।
यादव के अनुसार, लड़की के मामा की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिन्होंने पीड़िता की कथित पिटाई की थी।
एसएचओ ने कहा कि सभी आरोपी फरार हैं। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर: पुलिस ऑपरेशन की भनक विकास दुबे को देने वाले भेदी को माना जाएगा हत्या का दोषी.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी किशोरी के घर में तब घुस गया, जब वह अपनी चचेरी बहन के साथ सो रही थी।
इसमें आगे कहा गया है कि आरोपी पीड़िता को बलपूर्वक पास के एक स्थान पर ले जाया गया और उससे बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को पीटा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY