नयी दिल्ली, 29 जून बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. ने बारिश शुरू के साथ एतहितायन व्यापक सुरक्षा अभियान शुरू किया है। कंपनी ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये बिजली के तारों का निरीक्षण, और जरूी रखरखाव किया, जिससे किसी हादसे को होने से रोका जा सके।
आधिकारिक बयान के अनुसार, कंपनी ने इसके अलावा बारिश के संबंध में उपभोक्ताओं के लिए परामर्श जारी कर उन जगहों पर बिजली खंभों, उपकरणों से दूर रहने को कहा है, जहां पानी भरा हो।
कंपनी ने यह अभियान दिल्ली में 48 घंटों के अंदर बिजली के करंट से दो लोगों की मौत होने के बाद उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया है।
दिल्ली के उत्तरी क्षेत्र में बिजली वितरण करने वाली टाटा पावर डीडीएल ने बयान में कहा कि अभियान के तहत बिजली के उपकरणों, खंभों, ऊपर से गुजरने वाले तारों की जद में आने वाले पेड़ों की छंटाई की जा रही है।
कंपनी ने हाल ही में 9,154 खंभों, 300 पीडब्ल्यूडी/एमसीडी खंभों, 66 एटीएम खंभों और एमसीडी व डीडीए के पार्कों में प्रकाश के लिए लगाए गए 81 खंभों पर करंट का परीक्षण किया।
बयान के अनुसार मॉल, अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेज जैसे जगहों का सुरक्षा ऑडिट किया गया है ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY