जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स का शेयर आठ प्रतिशत टूटा, बाजार पूंजीकरण 29,016 करोड़ रुपये घटा

नयी दिल्ली, 13 मई टाटा मोटर्स का शेयर सोमवार को आठ प्रतिशत से अधिक टूट गया।

कंपनी के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे के निवेशकों के उम्मीद के अनुरूप न होने पर इसके शेयर में गिरावट आई है।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 8.32 प्रतिशत गिरकर 959.80 रुपये पर बंद हुआ। दिन में यह 9.44 प्रतिशत गिरकर 948 रुपये पर आ गया था। एनएसई पर यह 8.33 प्रतिशत गिरकर 959.40 रुपये प्रति पर रहा।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 29,016.23 करोड़ रुपये घटकर 3,19,012.47 करोड़ रुपये रह गया।

बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी पर सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

स्थानीय शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए लाभ के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 111.66 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,776.13 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 48.85 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,104.05 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)