नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कहा कि उसे 200 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला है। इन बसों का उपयोग जम्मू और श्रीनगर में किया जाएगा।
एक बयान में कहा गया है कि मुंबई स्थित इस प्रमुख वाहन कंपनी ने जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 200 इलेक्ट्रिक बसों की निविदा के लिये सफल बोली लगायी।
अनुबंध के तहत टाटा मोटर्स 12 साल की अवधि के लिए बसों का संचालन और रखरखाव करेगी।
टाटा मोटर्स स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक असीम मुखोपाध्याय ने कहा, ‘‘पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन समय की जरूरत है, और हमें खुशी है कि टाटा मोटर्स को जम्मू और कश्मीर में यात्रियों की सेवा करने का अवसर मिला है।’’
कंपनी ने वर्ष 2019 से अबतक देश के कई शहरों के लिये 715 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति की है। जम्मू और कश्मीर में फिलहाल टाटा मोटर्स की 40 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY