एजेंसी न्यूज

तमिलनाडु 400 करोड़ रुपये के निवेश से ‘फुटवियर’ पार्क करेगा स्थापित: मुख्यमंत्री स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने 250 एकड़ भूमि पर 400 करोड़ रुपये की लागत से एक ‘फुटवियर’ विनिर्माण पार्क स्थापित करने की योजना बनाई है.

तमिलनाडु 400 करोड़ रुपये के निवेश से ‘फुटवियर’ पार्क करेगा स्थापित: मुख्यमंत्री स्टालिन
MK Stalin Photo Credits: IANS

चेन्नई, 28 नवंबर : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (MK Stalin) ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने 250 एकड़ भूमि पर 400 करोड़ रुपये की लागत से एक ‘फुटवियर’ विनिर्माण पार्क स्थापित करने की योजना बनाई है. उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि इससे रानीपेट जिले में लगभग 20,000 नौकरियां पैदा होंगी. स्टालिन ने चेन्नई से लगभग 250 किलोमीटर दूर पेराम्बलूर जिले के एरइयुर में जे आर वन फुटवियर प्राइवेट लिमिटेड के 400 करोड़ रुपये से स्थापित ‘फुटवियर’ यानी जूता-चप्पल बनाने के संयंत्र का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करते हुए यह कहा.

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले दो साल में चमड़ा और फुटवियर उद्योग में कई परियोजनाएं शुरू की हैं. साल 2022 में फुटवियर एवं चमड़ा उत्पाद नीति लागू होने के बाद ‘इन क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है.’ मुख्यमंत्री ने कहा, “इस तरह की वृद्धि को देखकर मुझे यह कहने का विश्वास मिलता है कि 2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का दिन दूर नहीं है. यह भी पढ़ें : Haryana: हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने यौन उत्पीड़न मामले में स्कूल प्रिंसिपल को किया बर्खास्त

तमिलनाडु को चमड़ा और फुटवियर क्षेत्रों में अपनी स्थिति और मजबूत करनी चाहिए.” स्टालिन ने कहा, “सरकार इस क्षेत्र में निवेश जुटाने के लिए कई पहल कर रही है.” उन्होंने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से सरकार ने तमिलनाडु में चमड़े और जूते उद्योगों के लिए 50 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क स्थापित करने की भी योजना बनाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).