देश की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल ने पटाखा इकाई में हुए विस्फोट में महिलाओं की मौत पर शोक जताया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, चार सितंबर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शुक्रवार को पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में हुए विस्फोट में सात महिलाओं की मौत पर शोक व्यक्त किया।

पुरोहित ने कहा कि उन्हें विस्फोट की खबर सुनकर दुख हुआ, जिसमें सात महिलाओं की मौत हुई और अन्य घायल हुए।

यह भी पढ़े | Rape Case Against BJP MLA Mahesh Negi: बीजेपी नेता महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश.

राजभवन की ओर से जारी बयान में राज्यपाल ने कहा, '' हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। अस्पताल में भर्ती उपचाराधीन घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।''

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के कट्टूमन्नारकोली में पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में हुए विस्फोट से सात महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में पटाखा फैक्टरी की मालिक और उसकी संबंधी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Encounter In Baramulla District: जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.

पुलिस ने कहा कि कुरुंगुडी गांव में फैक्टरी की मालकिन गांधीमति और अन्य महिलाएं कथित रूप से देसी पटाखे बना रही थीं। इस दौरान अचानक तेज धमाके से भवन क्षतिग्रस्त हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)