देश की खबरें | एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देने के लिए तमिलनाडु सरकार की नई योजना तैयार

चेन्नई, 11 सितंबर तमिलनाडु सरकार ‘कलैग्नार मगलिर उरीमाई थोगई थित्तम’ नामक योजना की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके तहत 15 सितंबर को 1.06 करोड़ पात्र महिला परिवार मुखियाओं को एक हजार रुपये की मासिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

दावा किया जा रहा है कि यह सबसे बड़ी सामाजिक कल्याण योजना होगी।

राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को कहा कि राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी और उन्हें राशि निकालने के लिए एटीएम कार्ड दिए जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई की जयंती पर शुरू की जाने वाली योजना की ऑनलाइन समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव शिव दास मीणा को कहा कि जिलाधिकारियों को इसके कार्यान्वयन की निगरानी करने का निर्देश दिया जाए।

लाभार्थियों को मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस योजना के तहत लगभग 1.63 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से कुल 1.06 करोड़ स्वीकार किए गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)