कोयंबटूर, 30 जनवरी तमिलनाडु के सलेम जिले में मेट्टूर के पास बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में रविवार देर रात आग लगने से कम से कम 10 यात्री झुलस गए। हालांकि यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जान बचाने के लिए बस की खिड़की से कूदने के दौरान कुछ महिलाओं सहित 10 यात्री आग में झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए मेत्तुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी ने बताया कि कोयंबटूर से आ रही बस में 43 यात्री सवार थे। बस के देर रात करीब डेढ़ बजे पुडुपल्ली पहुंचते ही उसमें आग लग गई जो पूरे वाहन में फैल गई।
उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों ने जैसे-तैसे बस से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
अधिकारी के मुताबिक, घटना के बाद दमकल तथा बचाव दल के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान बस में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया।
पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY