आइजोल, 12 जून कोविड-19 से मुकाबला करने के वास्ते ताइवान सरकार ने भारत के मिजोरम राज्य को 45 लाख रुपये मूल्य के मास्क दान किए हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के तेलंगाना में 164 मामले पाए गए, 9 की मौत: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि ताइवान के मीहो विश्वविद्यालय ने राज्य को 15 लाख रुपये मूल्य के आरटी-पीसीआर जांच उपकरण भी दान दिए हैं।
सामग्री शनिवार को दिल्ली लाई जाएगी जिसके बाद उस मिजोरम पहुंचाया जाएगा।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी की चेतावनी, सख्त लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई.
जोरमथांगा ने ताइवान सरकार और मीहो विश्वविद्यालय को उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY