देश की खबरें | तबलीगी जमात: अदालत ने 36 विदेशियों के खिलाफ आरोप तय किए, आठ को आरोपमुक्त किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त दिल्ली की एक अदालत ने कोविड-19 संबंधी सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के मामले में सोमवार को 14 देशों के 36 नागरिकों के खिलाफ आरोप तय किए और आठ अन्य को आरोपमुक्त कर दिया।

अदालत ने 36 विदेशियों के खिलाफ आरोप तय करते हुए कहा कि गवाहों के बयानों, खासकर स्वास्थ्य अधिकारियों के बयान से पहली नजर में यह पता चलता है कि भौतिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी के BJP से सांठगांठ वाले बयान पर बोले पी चिदंबरम, किसी भी ने नहीं दिया ऐसा बयान.

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गुरमोहिना कौर ने भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन कानून और महामारी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत 36 विदेशी नगारिकों के खिलाफ आरोप तय किए।

अदालत ने छह देशों के आठ विदेशी नागरिकों को किसी रिकॉर्ड या उनके खिलाफ कोई विश्वसनीय सामग्री न होने के कारण सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।

यह भी पढ़े | Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर में रहने वाले मुस्लिम शख्स ने लोगों का जीता दिल, राखी बांधने वाली हिन्दू बहन की 2 बेटियों की उनके रीति-रिवाज के साथ करवाई शादी.

आरोमुक्त किए गए आठ लोगों में से दो इंडोनेशिया से, एक किर्गिस्तान से, दो थाईलैंड से, एक नाइजीरिया से, एक कजाकिस्तान से और एक व्यक्ति जॉर्डन से है।

अदालत ने इन लेगों को आरोपमुक्त करते हुए कहा कि समूचे आरोपपत्र और अन्य दस्तावेजों को देखने के बाद पता चलता है कि ये लोग उस अवधि में मरकज के कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)