जयपुर, 13 दिसंबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के दो सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
राजभवन के बयान के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हाल के बाहर आयोजित किया जायेगा।
इसके अनुसार मिश्र ने राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बधाई और शुभकामना देते हुए उनके द्वारा प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का अनुमोदन किया है।
इसके अनुसार समारोह में मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा को एवं दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को मंत्रिमंडल सदस्य की शपथ दिलाएंगे।
वहीं भारतीय जनत पार्टी के पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को सुबह 11.15 बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा।
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को हुई जिसमें भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी की ओर से विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY