जरुरी जानकारी | सुजलॉन को 201.6 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना का ऑर्डर मिला

नयी दिल्ली, 25 अगस्त नवीकरणीय ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी सुजलॉन को ओ2 पावर की इकाई टेक ग्रीन पावर इलेवन से 201.6 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का ऑर्डर मिला है।

हालांकि कंपनी ने ऑर्डर के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।

सुजलॉन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘ऑर्डर के तहत सुजलॉन समूह पावन टरबाइन (उपकरण) की आपूर्ति करेगा और निर्माण और उसे चालू करने समेत परियोजना को मुकम्मल करेगा।’’

कंपनी परियोजना चालू करने के बाद संचालन और रखरखाव सेवाएं भी प्रदान करेगी।

इस परियोजना के वर्ष 2025 में चालू होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)