मुम्बई, 23 जुलाई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या की जांच कर रही मुम्बई पुलिस संभवत: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का बयान दर्ज कर सकती है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार शाम को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अभिनेत्री को अब तक कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गयी है।
पिछले महीने मुम्बई में अपने अपार्टमेंट में सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित रूप से आत्महत्या कर लेने के बाद कंगना ने बॉलीवुड में कथित भाई-भतीजावाद और कार्टेल की कड़ी आलोचना की थी एवं आरोप लगाया कि सिंह इसी के शिकार थे।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक तीन जुलाई को पुलिस ने कंगना को शहर में वापस आने और बयान दर्ज कराने के लिए सम्मन भेजा था।
यह भी पढ़े | Coronavirus Update: विश्वभर में COVID-19 के मामले 1.53 करोड़ के पार, अब तक 6.30 लाख से अधिक लोगों की मौत.
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मनाली गयीं कंगना ई-मेल के जरिए अपना बयान दर्ज करा सकती हैं।
पुलिस इस मामले में अब तक कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबरा, यशराज फिल्म्स के अध्यक्ष आदित्य चोपड़ा, वाईआरएफ के कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा और फिल्म आलोचक राजीव मसंद समेत कुछ बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY