देश की खबरें | सुरजेवाला व डोटासरा ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 25 सितम्बर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला व प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान के डूंगरपुर जिले में प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने व कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है।

सुरजेवाला ने यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में शुक्रवार को कहा कि 'प्रदेश के सुलझे हुए युवाओं से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि उत्तेजित मत होइये.... कानून को अपने हाथ में मत लीजिये। कांग्रेस पार्टी की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार मिल बैठकर बात करके हर मसले का हल निकाल सकती है।'

यह भी पढ़े | Farmers Bill 2020: AIKS अध्यक्ष अशोक धावले के नेतृत्व में महाराष्ट्र में कृषि बिलों को लेकर हजारों की तादात में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने डूंगरपुर में आगजनी और तोड़फोड़ की निंदा करते हुए कहा कि ये लोग हिंसा फैलाना चाहते है और जब कांग्रेस का शासन रहता है तो इनकी फितरत हमेशा हिंसा एवं अशांति फैलाने की होती है ।

उन्होंने कहा कि उनके बहकावे में आकर के कुछ उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की, आगजनी की जो बेहद निंदनीय है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में बजा चुनावी बिगुल, NDA ने जीत के लिए ठोकी ताल तो महागठबंधन ने कही ये बात.

डोटासरा ने ट्वीट किया, 'बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर उपद्रवियों के बहकावे में आकर भीड़ द्वारा की गई आगजनी और तोड़फोड़ की घटना निंदनीय है, मेरा आग्रह है कि बातचीत के लिए आगे आएं। हम क़ानून सम्म्मत हर मांग सुनने को तैयार हैं।'

उल्लेखनीय है कि डूंगरपुर जिले में शिक्षक भर्ती 2018 के अनारक्षित रिक्त पदों को अनुसूचित जाति वर्ग से भरने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने बृहस्तिवार को उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस दल पर पथराव किया और पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)