सुप्रिया सुले ने फोन और व्हाट्सऐप हैक होने का दावा किया, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया है कि उनका फोन और व्हाट्सऐप हैक कर लिया गया है.
पुणे, 11 अगस्त : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया है कि उनका फोन और व्हाट्सऐप हैक कर लिया गया है.
रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बारामती से सांसद सुले ने लोगों से उन्हें मैसेज या फोन न करने का अनुरोध किया. यह भी पढ़ें : उद्धव ने ‘भगवा’ छोड़ दिया, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी: भाजपा नेता बावनकुले
सुले ने लिखा, “मेरा फोन और व्हाट्सऐप हैक कर लिया गया है. कृपया मुझे मैसेज या फोन न करें. मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करा रही हूं.” सुले के एक करीबी सूत्र के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से हैकिंग के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

