एजेंसी न्यूज

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने कई न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने तीन उच्च न्यायालयों में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए सात अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है.

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने कई न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की
Supreme Court | Wikimedia Commons

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर : प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने तीन उच्च न्यायालयों में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए सात अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है. कॉलेजियम में न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी शामिल हैं. कॉलेजियम ने 12 दिसंबर को बैठक की और पंजाब, कर्नाटक तथा दिल्ली के उच्च न्यायालयों में सात न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के लिए तीन प्रस्ताव पारित किए.

कॉलेजियम ने अतिरिक्त न्यायाधीश हरप्रीत सिंह बराड़ को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने को मंजूरी दी. कॉलेजियम ने तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों - न्यायमूर्ति रामचंद्र दत्तात्रेय हुद्दार, न्यायमूर्ति वेंकटेश नाइक टी. और न्यायमूर्ति विजयकुमार ए. पाटिल की कर्नाटक उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी. यह भी पढ़ें : जमानत के बावजूद अल्लू अर्जुन की रिहाई में क्यों हुई देरी, वकील बोले- अवैध हिरासत के लिए देना पड़ेगा जवाब

कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के लिए दो अतिरिक्त न्यायाधीशों - न्यायमूर्ति शलिंदर कौर और न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).