नयी दिल्ली, 29 4जुलाई सनटेक रीयल्टी के बुधवार को जारी परिणाम के मुताबिक कंपनी का पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 91 प्रतिशत घटकर 3.06 करोड़ रुपये रह गया। आय घटने के कारण कंपनी का मुनाफा गिरा है।
एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 33.20 करोड़ रुपये रहा था।
यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.
नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय एक साल पहले के 182.79 करोड़ रुपये से घटकर 68.90 करोड़ रुपये रह गई।
मुंबई स्थित इस रीयल्टी कंपनी ने 2019- 20 के भी अपने परिणाम जारी किये हैं। पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ घटकर 100.28 करोड़ रुपये रह गया। जबकि इससे पिछले साल कंपनी ने 227.54 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 891.11 करोड़ रुपये से घटकर 631.55 करोड़ रुपये रह गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY