खेल की खबरें | ओलंपिक में भारत के सोमवार के प्रदर्शन का सार

तोक्यो, 26 जुलाई तोक्यो ओलंपिक में सोमवार को भारत का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा ।

तलवारबाजी :

भवानी देवी दूसरे मैच में चौथी वरीयता प्राप्त मैनन ब्रूनेट से हारकर बाहर । पहले मैच में उन्होंने ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को हराया था ।

टेबल टेनिस :

मनिका बत्रा और सुतिर्था मुखर्जी महिला एकल में क्रमश: तीसरे और दूसरे दौर से बाहर । अचंत शरत कमल पुरूष एकल तीसरे दौर में पहुंचे ।

महिला हॉकी :

महिला हॉकी टीम की लगातार दूसरी हार । पहले मैच में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड से हारने के बाद अब रियो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता जर्मनी ने 2 . 0 से हराया ।

निशानेबाजी :

अंगद वी सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान पुरूष स्कीट स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूके ।

तैराकी :

साजन प्रकाश पुरूषों की 200 मीटर बटरफ्लाई के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके ।

मुक्केबाजी :

आशीष चौधरी 75 किग्रा वर्ग के पहले ही दौर में चीन के एरबीके तुओहेता से 0 . 5 से हारे ।

तीरंदाजी :

अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरूणदीप रॉय की पुरूष टीम क्वार्टर फाइनल में कोरिया से हारकर बाहर ।

टेनिस :

सुमित नागल पुरूष एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से हारे ।

बैडमिंटन :

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरूष युगल के दूसरे मुकाबले में इंडोनेशियाई जोड़ी से हारे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)