विदेश की खबरें | सूडान में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्य समन्वय कार्यालय (यूएनओसीएचए) ने बुधवार देर रात कहा कि सूडान के 18 प्रांतों में से 14 प्रांत पिछले कई दिनों में भारी बाढ़-बारिश का सामना कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर दारफुर, व्हाइट नील, सेन्नार और कासला प्रांत तूफान और बाढ़ की से प्रभावित हैं।

यह भी पढ़े | शराब छुड़ाने वाली दवा से कोविड-19 से लड़ने में मदद मिल सकती है: अध्ययन.

यूएनओसीएचए ने कहा, "सूडान मौसम विज्ञान प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि देश के अधिकांश हिस्सों में अगस्त और सितंबर के दौरान अधिक भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे आगे और बाढ़ आ सकती है।"

पिछले हफ्ते भारी बारिश के कारण ब्लू नील प्रांत में बाउट बांध के गिरने से 1,200 घर बर्बाद हो गए और देश भर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Liquor Ban in Botswana: कोरोना संकट के बीच बोत्सवाना ने शराब को पूरी तरह से किया बैन, कहा- प्रोटोकॉल के पालन में पड़ रही थी बाधा.

सूडान सरकार और मानवीय एजेंसियां ​​स्थिति की निगरानी कर रही हैं और प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान कर रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पिछले साल जुलाई और अगस्त के बीच सूडान के 16 प्रांतों में बाढ़ ने कुल 78 लोगों की जान ले ली।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)