Shreyas Iyer के कंधे का हुआ सफल ऑपरेशन, फोटो शेयर कर कहा जल्द वापसी करूंगा

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को कहा कि उनके कंधे की चोट का आपरेशन सफल रहा और वह जल्द से जल्द मैदान वापसी करने का प्रयास करेंगे. अय्यर पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे. इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गये.

श्रेयस अय्यर (Photo Credits: Twitter/Shreyas Iyer)

मुंबई, आठ अप्रैल: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने गुरुवार को कहा कि उनके कंधे की चोट का आपरेशन सफल रहा और वह जल्द से जल्द मैदान वापसी करने का प्रयास करेंगे. अय्यर पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे. इस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गये. अय्यर ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आपरेशन सफल रहा और मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ जल्द से जल्द वापसी करूंगा. आपकी शुभकामनाओं के लिये आभार.’’

यह 26 वर्षीय बल्लेबाज पुणे में 23 मार्च को पहले वनडे के दौरान जॉनी बेयरस्टॉ का शॉट रोकने के प्रयास में चोटिल हो गया था. वह तब दर्द से कराह उठे थे. इस कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे मैचों और आईपीएल से भी बाहर हो गये.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में इन 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं मुंबई इंडियंस की टीम

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अय्यर चार महीने तक बाहर रह सकते हैं. उन्होंने लंकाशर के साथ भी अनुबंध किया है लेकिन उनके 23 जुलाई से शुरू हाने वाले वनडे टूर्नामेंट में इंग्लिश काउंटी टीम की तरफ से खेलने की संभावना नहीं है. अय्यर की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को अपना कप्तान नियुक्त किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा

India-US Ties: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 'सार्थक' बातचीत; व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और अहम तकनीकों पर बनी रणनीतिक सहमति