नयी दिल्ली, 10 अगस्त उत्तरी दिल्ली में एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस के गश्त वाले वाहन को टक्कर मार दी। घटना में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई तथा दूसरा जख्मी हो गया। कार का चालक शराब के नशे में था।
एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि गश्त वाला वाहन पलट गया और हेड कांस्टेबल वजीर सिंह (50) उसमें फंस गए।
अधिकारी ने बताया कि तुषार गुप्ता (19) अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था,तभी रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे खालसा कॉलेज के पास उसकी होंडा सिटी की गश्ती वाहन से टक्कर हो गई।
उत्तर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि वाहन चला रहे कांस्टेबल अमित ने लोगों की मदद से वजीर सिंह को गाड़ी से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सिंह ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े | Karnataka SSLC Result 2020: कर्नाटक बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी, kseeb.kar.nic.in पर ऐसे चेक करें मार्क्स.
भारद्वाज ने बताया कि अमित को भी चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है।
डीसीपी ने बताया कि गुप्ता कॉलेज छात्र है और मॉडल टाउन इलाके में रहता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने गुप्ता के घटना के समय शराब के नशे में होने की पुष्टि की है।
डीसीपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 337 (जीवन को खतरे में डालने वाले कार्य से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY