देश की खबरें | कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये सख्त कदम उठाये जा सकते हैं : मंत्री

चंडीगढ़, 14 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ने वाले हरियाणा के कुछ जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को देखते हुये प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को संकेत दिया कि प्रदेश के सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र में संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिये सख्त उपाये किये जा सकते हैं ।

मंगलवार तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमितों की संख्या 22 हजार हो चुकी है, इनमें से अकेले तीन जिलों — गुड़गांव, फरीदाबाद एवं सोनीपत — में 15 हजार मामले हैं । प्रदेश में इस संक्रमण से जितने लागों की मौत हुयी है उनमें से 75 फीसदी मौत इन्हीं जिलों में हुयी है।

यह भी पढ़े | राजस्थान कैबिनेट विस्तार पर बीजेपी नेता गुलाबचंद कटारिया का गहलोत पर हमला, कहा- पहले विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करवाए सरकार: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अम्बाला में संवाददाताओं से बातचीत करते हुये विज ने कहा कि प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों का दर 75 प्रतिशत है जो बहुत अच्छा है । विज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं ।

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए पृथक—वास केंद्र की सुविधाओं, डॉक्टरों, दवाइयों आदि की पर्याप्त व्यवस्था है।

यह भी पढ़े | Priyanka Gandhi Bungalow Row: प्रियंका गांधी ने हरदीप पुरी से कहा- तथ्य नहीं बदलते, मैंने कोई अनुरोध नहीं किया.

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार प्रभावित इलाकों में लॉकडाउन एवं अन्य उपायों की घोषणा करेगी, विज ने उत्तर दिया, 'हरियाणा के हित में जो भी करने की जरूरत होगी , मैं वह सब करूंगा ।'

इसे दो महीने पहले दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये विज ने सीमाई जिलों को सील करने का आदेश दिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)