एजेंसी न्यूज

खादी, हस्तशिल्प उत्पादों को जीवन का हिस्सा बना आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूती दें: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से त्योहारों के मौसम में खादी और हस्तशिल्प उत्पादों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया.

खादी, हस्तशिल्प उत्पादों को जीवन का हिस्सा बना आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूती दें: प्रधानमंत्री मोदी
नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 3 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को देशवासियों से त्योहारों के मौसम में खादी और हस्तशिल्प उत्पादों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती और देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को लेह घाटी के पास एक ऊंचे पहाड़ पर देश का सबसे बड़ा एक हजार किलोग्राम वजन का खादी का तिरंगा फहराए जाने का उल्लेख करते हुए यह बात कही.

खादी इंडिया की ओर से इस उपलब्धि पर किए गए एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को एक अनूठी श्रद्धांजलि है. गांधी जी के खादी प्रेम से सभी अवगत हैं. त्योहारों के इस मौसम में खादी और हस्तशिल्प को अपनी जिंदगी में शामिल करें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में मजबूती दें.’’ यह भी पढ़ें : डांसिंग गर्ल का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश के बड़ा इमामबाड़ा जाने वाली महिलाओं के लिए ड्रेस कोड तय

लेह में जो झंडा फहराया गया वह देश में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा हाथ से बुना गया खादी का तिरंगा है, जोकि 225 फुट लंबा और 150 फुट चौड़ा है. इसका वजन 1000 किलोग्राम है. यह झंडा मुंबई स्थित खादी डायर्स और प्रिंटर द्वारा बनाया गया है, जो खादी ग्रामोद्योग आयोग से संबद्ध है.

ब्रजेन्द्र

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2021 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).