देश की खबरें | सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों के चयन में राज्य एनआरए के अंकों का उपयोग कर सकते हैं : जितेंद्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों के चयन की खातिर राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा आयोजित की जाने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के अंकों का लाभ उठा सकते हैं।
नयी दिल्ली, 22 अगस्त केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों के चयन की खातिर राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) द्वारा आयोजित की जाने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के अंकों का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इससे राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ भर्ती एजेंसियों को वास्तव में मदद मिलेगी और भर्ती में लगने वाले समय तथा तथा खर्च की बचत होगी। वहीं नौकरी के इच्छुक युवा उम्मीदवारों को सुविधा होगी।
कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि सीईटी अंकों के उपयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के रूप में व्यवस्था की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के लिए फायदेमंद होगी।
यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: राजधानी दिल्ली में आज COVID-19 के 1,412 नए मामले आए सामने, 14 की मौत, 1,230 हुए रिकवर.
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सिंह ने कहा कि सीईटी अंकों को राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में सरकारी भर्ती एजेंसियों के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और बाद में निजी क्षेत्र के साथ साझा किया जा सकता है।
सिंह ने कहा कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) और वह स्वयं कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क में हैं जिन्होंने सीईटी अंकों की साझा व्यवस्था का हिस्सा बनने में रुचि दिखायी है।
उन्होंने कहा कि अधिकतर मुख्यमंत्री भी इस सुधार को अपनाने के लिए उत्साही और पक्ष में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)