England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 1st Test Scorecard: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका की खराब शुरुआत, लंच ब्रेक तक 5 विकेट के नुकसान पर जोड़ें 80 रन

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने सातवें ओवर में ही मेहमान टीम का स्कोर छह रन पर तीन विकेट कर दिया

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका(Photo Credit: X/@Cricbuzz)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 1st Test Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों ने सातवें ओवर में ही मेहमान टीम का स्कोर छह रन पर तीन विकेट कर दिया. दिनेश चांदीमल (17) और कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन लंच से ठीक पहले ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की नीची रहती गेंद पर चांदीमल पगबाधा हो गए. लंच के समय धनंजय 28 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कामिंदु मेंडिस पांच रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं. श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। गस एटकिंसन छठे ओवर में दिमुथ करूणारत्ने (02) को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराके टीम को पहली सफलता दिलाई. यह भी पढ़ें: बारिश से बाधित बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच के पहले का खेल ख़त्म, PAK ने 4 विकेट के नुकसान पर बनाए 158 रन

क्रिस वोक्स ने अगले ओवर में निशान मदुष्का (04) और एंजेलो मैथ्यूज (00) को पवेलियन भेजकर श्रीलंका को दोहरा झटका दिया. कुसाल मेंडिस (24) ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन मार्क वुड की उछाल लेती गेंद उनके दाएं हाथ के अंगूठे को छूकर दूसरी स्लिप में हैरी ब्रूक के हाथों में चली गई.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 की जीत के बाद इस श्रृंखला में खेल रहा इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स के बिना उतरा है जिन्हें इस महीने घरेलू मैच के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट लग गई थी. ओली पोप कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं जबकि डैन लॉरेंस को जैक क्राउली की जगह पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के दौरान क्राउली के हाथ की अंगुली फ्रेक्चर हो गई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup Super 8 Schedule 2026: कल से शुरू होगा सुपर-8 का रोमांच, जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल और मैच डिटेल

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\