खेल की खबरें | सुब्रतो कप सब जूनियर लड़कों के वर्ग में श्रीलंका स्कूल एफए, मिनर्वा पब्लिक स्कूल जीते

बेंगलुरू, 20 अगस्त श्रीलंका स्कूल फुटबॉल एसोसिएशन और मोहाली के मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने मंगलवार को यहां सुब्रतो कप सब जूनियर लड़कों के अंतर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

एस्टन हाकेन की हैट्रिक से श्रीलंका स्कूल एफए ने ग्रुप बी मुकाबले में ज्ञानमाता हाई स्कूल को 10-0 से हराया।

विजेता टीम की ओर से उमर, अरीब पकीर और विशान एंजेलो ने भी दो-दो गोल दागे जबकि मुर्शीद ने एक गोल किया।

ग्रुप ई मैच में गत चैंपियन मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने नगालैंड के एसएफएस हायर सेकेंड्री स्कूल को 11-0 से शिकस्त दी।

मिनर्वा की तरफ से लुंगडिम ने हैट्रिक बनाई जबकि देमानी ने दो गोल किए। टोनी, योहेनबा, रिमोसेन, आजम और राहुप ने भी एक-एक गोल किया।

अन्य मुकाबलों में पश्चिम बंगाल के इनफोकस इंडिया पब्लिक स्कूल ने हरियाणा के इंदिरा मॉर्डन हाई स्कूल को 7-0 से हराया जबकि मिजोरम के गवर्नमेंट चौंगफिंगा मिडिल स्कूल ने त्रिपुरा के इबेनेजर हाई स्कूल को 6-0 से शिकस्त दी।

गोवा के पर्पेचुअल सुकोर कॉन्वेंट हाई स्कूल ने नयी दिल्ली के द एयर फोर्स स्कूल को 5-0 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)