देश की खबरें | स्पोटिफाई ने की ऋचा चड्ढा-अली फैजल के 'वायरस 2062' पोडकास्ट के दूसरे सीजन की घोषणा

मुंबई, छह जुलाई फिल्म जगत के जोड़े ऋचा चड्ढा और अली फजल के पोडकास्ट ''वायरस 2062'' अपने दूसरे सीजन के साथ स्पोटिफाई पर लौट रहा है। संगीत सुनने के मंच ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

चिली स्पोटिफाइ ओरिजिनल से लिया गया रोमांचित "कैसो 63" पोडकास्ट, स्पोटिफाइ इंडिया का पहला पोडकास्ट है जिसमें बॉलीवुड कलाकारों ने आवाज दी है। इसका निर्देशन मंत्रा मुग्ध ने किया है।

मूल 10 अध्यायों का पोडकास्ट एक मानसिक रोगी पर आधारित है जो दावा करता है कि वह जानलेवा वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भविष्य से आया है।

इस पोडकास्ट में चड्ढा ने डॉ गायत्री राजपूत के किरदार को आवाज दी है जबकि फजल ने मरीज 63 यानी पीटर पेरेरा को अपनी आवाज दी है।

आधिकारिक विवरण के अनुसार, नए सीजन में डॉ. गायत्री उस समयरेखा में जागती हैं जहां उन्हें पता चलता है कि भूमिकाएं उलट गई हैं और वह अब समय यात्री और मनोचिकित्सक की रहस्यमय रोगी दोनों बन गई हैं।

चड्ढा ने पोडकास्ट में काम करने को लेकर कहा कि यह उनके लिए ''रोमांचक चुनौती'' है। उन्होंने कहा, ''स्पोटिफाई और मंत्रा के साथ एक आवाज अभिनेता के रूप में कहानी सुनाना एक व्यावहारिक और दिलचस्प अनुभव है और हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि श्रोताओं को 'वायरस 2062' का यह सीजन कैसा लगता है।''

फैजल ने कहा कि पोडकास्ट ने बतौर कलाकार निखरने में मदद की है। उन्होंने कहा,'' 'वायरस 2062' के सीजन दो में मेरा पीटर परेरा का किरदार वापस आता है जो खोए हुए भविष्य में फंसा हुआ है। इस कार्यक्रम में वापस आना और पॉडकास्ट में इस असाधारण दुनिया को आवाज देकर अपनी रचनात्मकता का विस्तार करना रोमांचक और समृद्ध दोनों रहा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इस सीज़न को सुनने में उतना ही आनंद आएगा जितना हमने इसे बनाने में लिया।''

कासो 63 को अंग्रेजी में भी बनाया गया है। पोडकास्ट का शीर्षक ''केस 63'' है इसमें हॉलीवुड कालकारों जुलिएन मोरे और ऑस्कर इशाक ने आवाज दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)