एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उमस से परेशान भारतीय खिलाड़ियों के लिये खेल मंत्रालय ने लगवाये 40 एसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यहां फ्रेंच दूतावास और भारतीय ओलंपिक संघ से बातचीत के बाद खेलगांव में एसी भेजे गए ।

देश की खबरें | उमस से परेशान भारतीय खिलाड़ियों के लिये खेल मंत्रालय ने लगवाये 40 एसी

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यहां फ्रेंच दूतावास और भारतीय ओलंपिक संघ से बातचीत के बाद खेलगांव में एसी भेजे गए ।

एक सूत्र ने बताया ,‘‘ ओलंपिक खेलगांव में गर्मी और उमस के कारण खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए खेल मंत्रालय ने वहां भारतीय खिलाड़ियों के लिये 40 एसी लगवाने का फैसला किया है । ’’

पेरिस और शेटराउ में तापमान बहुत अधिक है । शेटराउ में निशानेबाजी के दौरान कल भारत के लिये 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल कुसाले को पसीने में भीगा हुआ देखा जा सकता था ।

ऐसी रिपोर्ट हैं कि पेरिस में तापमान 40 डिगी के पार भी गया है ।

खेल शुरू होने से पहले ही कई देशों ने पेरिस के मौसम को देखते हुए खेलगांव को पर्यावरण अनुकूल रखने के लिये एसी नहीं लगवाने के आयोजकों के फैसले पर चिंता जताई थी ।

अमेरिका समेत कई देशों ने पोर्टेबल एसी खरीदकर लगवाये हैं ।

मंत्रालय के सूत्र ने कहा ,‘‘ यह फैसला शुक्रवार की सुबह लिया गया और सारी लागत मंत्रालय वहन करेगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).