देश की खबरें | सार्वजनिक स्थलों पर थूकने की आदत बदलनी पड़ेगी: मोदी

नयी दिल्ली, नौ जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोगों से अपनी आदतें बदलने और कोरोना महामारी से बचने के लिए तय किए गए दिशा-निर्देशों को अपने संस्कारों में शामिल करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद स्थापित किया और कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर थूकने जैसी आदतों को बदलना होगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तराखंड में 47 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 3,305 हुई: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बनारस के प्रसिद्ध पान और उसे खाकर जहां-तहां थूकने की लोगों की आदतों की ओर इशारा करते हुए कहा, उन्होंने कहा, ‘‘अब रास्‍तों पर थूकना और उसमें भी हमारा बनारसी पान, हमें आदत बदलनी पड़ेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा, दो गज़ की दूरी, गमछे या फेस मास्क और हाथ धुलने की आदत को न हमें छोड़ना है न किसी को छोड़ने देना है।’’

यह भी पढ़े | कश्मीर: पंपोर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, स्थानीय महिला जख्मी- सर्च ऑपरेशन जारी.

मोदी ने कहा कि अब इसको हमारा संस्‍कार और स्‍वभाव बना देना है।

इस अवसर पर उन्होंने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को नकारने की भी अपील की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)