देश की खबरें | 41 एनएसएफ को मिली मान्यता को चुनौती देती जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी विशेष पीठ :अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरूवार को कहा कि 41 राष्ट्रीय खेल महासंघों को मान्यता देने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर उसकी विशेष पीठ सुनवाई करेगी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरूवार को कहा कि 41 राष्ट्रीय खेल महासंघों को मान्यता देने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर उसकी विशेष पीठ सुनवाई करेगी ।

वकील राहुल मेहरा की इस याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायाधीश प्रतीक जालान की पीठ सुनवाई करेगी ।

यह भी पढ़े | Amit Shah in West Bengal: मिशन बंगाल पर गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं से कहा-दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा.

बुधवार को दायर जनहित याचिका में दावा किया गया कि भारतीय ओलंपिक संघ समेत राष्ट्रीय खेल महासंघों में कुप्रशासन को लेकर केंद्र का रवैया ‘उदासीन’ रहा है । इसमें 41 खेल संघों को मान्यता देने के फैसले को भी चुनौती दी गई है ।

मेहरा ने अदालत को बताया कि न्यायाधीश हिमा कोहली और नजमी वजीरी की एक विशेष पीठ 2010 में उनके द्वारा दाखिल संबंधित याचिका पर सुनवाई कर रही है ।

यह भी पढ़े | Diwali 2020: यूपी में लोकल उत्‍पाद दे रहे चीन को टक्‍कर, योगी राज में कुम्हारों को मिट्टी के दीयों से बड़ी कमाई की उम्मीद.

मेहरा ने कहा कि 41 राष्ट्रीय खेल महासंघों को मान्यता देने का फैसला राष्ट्रीय खेल विकास संहिता 2011 (खेल कोड) के खिलाफ है । इसमें यह भी कहा गया कि खेल कोड का उल्लंघन करने वाले एनएसएफ के खिलाफ खेल मंत्रालय कार्रवाई करने में नाकाम रहा है ।

एडवोकेट चैतन्य गुसाइ के जरिये दाखिल दलील में कहा गया कि उच्चतम न्यायालय के यह स्पष्ट करने के बाद कि कोई फैसला लेने से पहले उसे उच्च न्यायालय की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है, मंत्रालय ने 41 एनएसएफ को मान्यता दे दी ।

याचिका में इन महासंघों की मान्यता निरस्त करने और खेल कोड का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की गई है । इसमें यह भी कहा गया कि मंत्रालय को निर्देश दिये जायें कि खेल कोड के तमाम मानदंडों पर खरे उतरने पर ही महासंघों को मान्यता दी जाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\