देश की खबरें | सपा ने कृषि विधेयकों और बेरोजगारी के खिलाफ तहसील स्तर पर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को संसद से पारित कृषि विधेयकों, उत्तरप्रदेश में कथित रूप से खराब होती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और स्वास्थ्य क्षेत्र में कथित अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसील स्तर पर प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 21 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को संसद से पारित कृषि विधेयकों, उत्तरप्रदेश में कथित रूप से खराब होती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और स्वास्थ्य क्षेत्र में कथित अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसील स्तर पर प्रदर्शन किया।

सपा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए राज्य के सभी जिलों में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के जरिये दिया।’’

यह भी पढ़े | Farm Bills Row: कृषि बिल पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, 2 अक्टूबर को धरना, 10 को बड़ा आंदोलन.

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तहसील स्तर पर प्रदर्शन राज्य में खराब होती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, स्वास्थ्य क्षेत्र में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को रेखांकित करने के साथ-साथ केंद्र द्वारा पारित कराए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ था।

पार्टी के विधान पार्षद आनंद भदौरिया ने कहा, ‘‘ भाजपा सरकार की ‘जन-विरोधी’ और ‘दमनकारी नीतियों’ को अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और वह इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अगले चुनाव का इंतजार कर रही है।’’

यह भी पढ़े | Over 1,300 posts Lying Vacant in CBI: सरकार ने लोकसभा में कहा कि सीबीआई में 1,300 से अधिक पद खाली.

इस बीच, गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

जिला पार्टी अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा, ‘‘एक ओर कोरेाना वायरस की महमारी तेजी से फैल रही है जबकि लोग सरकार की नीतियों की वजह से दयनीय हालत में रह रहे हैं। बेरोजगारी, निजीकरण, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की खराब होती स्थिति से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। किसान भी कठिन समय का सामना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब युवा इन मुद्दों का उठाते हैं तो वे लाठी चार्ज का सामना करते हैं और मुख्यमंत्री रोजगार का फर्जी आंकड़ा पेश करते हैं। इस कोरोना वायरस की महमारी में जब स्कूल और कॉलेज बंद हैं, विद्यार्थी समाजवादी पार्टी सरकार के समय वितरित किए गए लौपटॉप के जरिये पढ़ाई कर पा रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू