हैदराबाद, तीन जुलाई समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव से मुलाकात की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राव ने अपने कैंप कार्यालय एवं आधिकारिक आवास, प्रगति भवन में दोपहर के भोजन पर यादव की मेजबानी की।
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के साथ अपनी मुलाकात से पहले पत्रकारों से बातचीत में सपा नेता ने कहा कि सभी विपक्षी दलों का लक्ष्य यह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केंद्र की सत्ता से बेदखल किया जाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले सभी दलों को एक साथ आना चाहिए।
इससे पहले तेलंगाना के पशुपालन मंत्री टी श्रीनिवास यादव और अन्य बीआरएस नेताओं ने यादव का स्वागत किया।
राव की बीआरएस ने बिहार के पटना में पिछले महीने हुई विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY