जोहानिसबर्ग, छह जुलाई दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामफोसा ने नस्लवाद के खिलाफ संघर्ष करने वाले भारतीय मूल के नेता एवं पूर्व मंत्री एस्सोप गुलाम पहाड़ के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया।
पहाड़ का निधन आज सुबह हुआ। वह 84 वर्ष के थे।
रामफोसा ने कहा कि भारतीय मूल के राजनीतिज्ञ पहाड़ के निधन से उन्हें ‘बहुत दुख’ हुआ है।
पहाड़ 1999 से 2008 के दौरान थाबो मबेकी के राष्ट्रपति रहने के दौरान मंत्री रहे थे। मंत्री रहते हुए उन्होंने राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा 1994 में शुरू की गयी नयी लोकतांत्रिक सरकार के नीतिगत विकास में प्रभावशाली भूमिका निभायी थी।
रामफोसा ने कहा कि एस्सोप पहाड़ एक चिंतक और रणनीतिकार थे।
जोहानिसबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में पहाड़ के योगदान, नस्लवाद के खिलाफ संघर्ष में उनकी भूमिका तथा भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच मजबूत संबंध के लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जायेगा।
पहाड़ को 2015 में प्रतिष्ठित ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ भी प्रदान किया गया था।
उनके परिवार में पत्नी, दो संतान तथा कई पोते-पोतियां/नाती-नातिन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY