मुंबई, 31 अगस्त कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को मुंबई पहुंचे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण और महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल भी सोनिया और राहुल से पहले आज यहां पहुंचे।
राहुल गांधी यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ग्रांड हयात होटल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं और अडाणी मुद्दे पर बोल सकते हैं।
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की दो दिवसीय बैठक भी इसी होटल में हो रही है।
राहुल शुक्रवार को मुंबई स्थित पार्टी मुख्यालय तिलक भवन जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY