कपूरथला, 20 अगस्त पंजाब पुलिस ने अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोड़े के बेटे को टिफिन बम,हथगोले और पिस्तौल मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके घर और कार्यालय पर छापे में हथियार और विस्फोट बरामद किए।
पुलिस ने इस संबंध में रोड़े के बेटे के एक दोस्त को फगवाड़ा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद हथियार पाकिस्तान की आईएसआई और खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठनों द्वारा भेजी गई बड़ी खेप कर हिस्सा है,जिसे पंजाब में ‘‘ आतंकवाद दोबार शुरू करने और शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने’’ के लिए आतंकवादी हमले करने के वास्ते भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फगवाड़ा से गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से पिस्तौल बरामद की है।
गगनदीप ने पुलिस को बताया कि उसके पास से बरामद पिस्तौल सीमा पार से पिछले कुछ माह में ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों की खेप का हिस्सा है।
उसने खुलासा किया कि खेप का बड़ा हिस्सा उसके करीबी दोस्त तथा अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार के बेटे गुरुमुख सिंह ने छिपाया है।
यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गुरुमुख के जालंधर स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को छापा मारा।
प्रवक्ता ने बताया कि उसके पास से दो हथगोले, एक डेटोनेटर, दो ट्यूब जिनमें आरडीएस होने का संदेह है,बेहद विस्फोटक पीले रंग के तार का बंडल, 3.75 लाख रुपये, दो पिस्तौल, गोलियां और 14पासपोर्ट बरामद किए गए हैं।
पुलिस दल ने जालंधर बस स्टैंड के निकट स्थित उसके कार्यालय पर भी छापा मार और वहां से तीन हथगोले, एक टिफिन बम और गोलियां बरामद कीं।
इसबीच पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने संवाददाताओं को बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा और छाप मारने आए दल ने कहा कि वह गुरुमुख सिंह को ले जाने आया है क्योंकि उसके पास कुछ आपत्तिजनक सामान है।
रोडे ने बताया कि उन्होंने गुरुमुख के शयनकक्ष की सघन तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला,इसके बाद वे गुरुमख को अपने साथ ले गए।
रोडे ने बताया कि एक घंटे बाद वे फिर से आए और कहा कि वे मकान की दोबारा तलाशी लेना चाहते हैं।इस पर रोड़े के कहा कि वे बेशक तलाशी ले सकते हैं लेकिन वह तलाशी दल के साथ नहीं रह सकते क्योंकि उनका स्वास्थ्य उन्हें सीढ़ियां चढ़ कर ऊपर जाने की इजाजत नहीं देता।
रोडे ने बताया कि बाद में पुलिस दो-तीन बैग ले कर नीचे उतरी।
गुरुमुख और गगनदीप के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि(निषेध) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ (संशेाधन) अधिनियम तथा हथियार अधिनियम की संबंध्हत धाराओं में फगवाडा में मामला दर्ज किया गया है।
इससे कुछ दिन पहले अमृतसर के लोपोक में डालेक गांव से एक टिफिन बॉक्स में छिपाकर रखा हुआ आईईडी, पांच हैंड ग्रेनेड और 9 एमएम पिस्तौल के 100 कारतूस मिले थे।
वैभव शोभना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY