देश की खबरें | कुछ मेडिकल कॉलेज कोविड केन्द्र स्थापित करने पर सहयोग नहीं कर रहे है: पुडुचेरी स्वास्थ्य विभाग

पुडुचेरी, चार जुलाई पुडुचेरी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आरोप लगाया है कि कुछ निजी मेडिकल कॉलेज अपने परिसरों में कोविड-19 देखभाल केन्द्र स्थापित करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

विभाग ने इस मामले में केन्द्र शासित प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े | नोएडा के बाल सुधार गृह के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, किया था एंटीजन टेस्ट.

निदेशक (स्वास्थ्य) एस मोहन कुमार ने इस मुद्दे पर केन्द्र शासित प्रदेश की उपराज्यपाल किरण बेदी , मुख्यमंत्री वी नारायणसामी , स्वास्थ्य मंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

इस पत्र की एक प्रति केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी भेजी गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में तमिलनाडु, 4,280 नए मरीज पाए जाने के बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या बढकर 1 लाख के पार पहुंची, अब तक 14 सौ से ज्यादा की मौत.

अधिकारी ने उपराज्यपाल और अन्य को लिखे अपने पत्र में कहा कि कोविड देखभाल केन्द्र स्थापित करने के लिए निजी मेडिकल कॉलेजों को शामिल करना मैरिज हॉल और ऑडिटोरियम चुनने से ज्यादा फायदेमंद है।

उन्होंने इन लोगों से हस्तक्षेप करने और मुद्दे का समाधान करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)