जरुरी जानकारी | सामाजिक शेयर बाजार रिपोर्ट: सेबी ने सुझाव देने की तारीख 15 जुलाई तक बढ़ाई

नयी दिल्ली, 29 जुलाई बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को सामाजिक शेयर बाजार और गैर-लाभकारी संगठनों को सीधे सूचीबद्ध करने से संबंधित एक रिपोर्ट पर सुझाव देने के लिए समयसीमा को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया।

सेबी द्वारा नियुक्त एक पैनल ने सामाजिक शेयर बाजारों पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का राहुल गांधी पर वार, कहा- विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा व्यक्ति नहीं हो सकता राष्ट्रभक्त.

सेबी ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण टिप्पणियों को प्रस्तुत करने के लिए समयसीमा बढ़ाने के अनुरोधों को देखते हुए, सार्वजनिक टिप्पणियों की समयसीमा को बढ़ाकर 15 जुलाई, 2020 करने का निर्णय लिया गया है।’’

इससे पहले यह समयसीमा 30 जून थी।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्‍टर की सलाह.

सामाजिक शेयर बाजार (एसएसई) भारत में एक नई अवधारणा है और इनका मकसद निजी और गैर-लाभकारी क्षेत्र को अधिक मात्रा में पुंजी जुटाने में मदद करना है।

इस बारे में विचार करने के लिए सेबी ने सितंबर 2019 में एसबीआई फाउंडेशन के निदेशक और टाटा संस के पूर्व वित्त निदेशक इशात हुसैन की अध्यक्षता में एक कार्य समूह का गठन किया था।

समूह ने एसएसई के तहत सामाजिक उद्यमों और स्वैच्छिक संगठनों के सूचीबद्ध होने और धन जुटाने के लिए संभावित संरचनाओं और नियमों का सुझाव दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)