एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोरोना से अब तक 39 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढकर 6736 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस के कारण अब तक 39 लोगों की मौत हो जाने के बीच मंगलवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6736 हो गयी ।

देश की खबरें | बिहार में कोरोना से अब तक 39 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढकर 6736 हुयी
जियो

पटना, 16 जून बिहार में कोरोना वायरस के कारण अब तक 39 लोगों की मौत हो जाने के बीच मंगलवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6736 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान कटिहार जिला में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गयी। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढकर 39 हो गयी।

यह भी पढ़े | भारतीय-चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प पर कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- हमारी कमजोरी का हर संकेत चीन की प्रतिक्रिया को और अधिक आक्रामक बनाता है.

बिहार के बेगूसराय, खगडिया एवं वैशाली जिलों में अब तक तीन तीन लोगों की इस घातक बीमारी के कारण मौत हुयी है। इसके अलावा भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढी, सारण एवं सिवान में दो—दो मरीजों की मौत हुयी है। अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 155 नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | लद्दाख बॉर्डर विवाद: सेना प्रमुख एमएम नरवाणे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर मिलने पहुंचे: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बिहार में अबतक सामने आए 6736 मामलों में से पटना के 334, भागलपुर के 336, बेगूसराय के 318, मधुबनी के 304, खगडिया के 296, रोहतास के 285, मुंगेर के 273, सिवान के 261, पूर्णिया के 243, कटिहार के 228, जहानाबाद के 193, नवादा के 187, मुजफ्फरपुर के 182, सुपौल के 179, बांका के 176, समस्तीपुर के 174, गोपालगंज के 167, दरभंगा के 165, सारण के 163, बक्सर के 158 मामले शामिल हैं।

शेष मामले पूर्वी चंपारण, नालंदा, भोजपुर, मधेपुरा, गया, कैमूर, औरंगाबाद, किशनगंज, शेखपुरा, सीतामढी, वैशाली सहित अन्य जिलों से आए हैं।

बिहार में अबतक 1,30,783 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 4571 मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).