एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर शुक्रवार से बर्फबारी की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर शुक्रवार से बर्फबारी की संभावना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, तीन दिसंबर हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। हरियाणा के अंबाला में पारा 9.6 डिग्री और करनाल में नौ डिग्री तक रहा।

यह भी पढ़े | एचसीएल टैक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन Roshni Nadar Malhotra बनीं देश की सबसे अमीर महिला.

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। लुधियाना में 9.7 डिग्री, जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश की मध्य और ऊंची पहाड़ियों में चार दिसंबर से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | Covid-19 Health Workers Protest: 3 महीने तक नौकरी पर रखे कोविड हेल्थ वर्कर्स जॉब से बर्खास्त, विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने बरसायी लाठियां.

हालांकि मैदानी इलाकों और कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों में नौ दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा ।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि शुक्रवार को ऊंची पहाड़ियों में और सात से नौ दिसंबर तक मध्य पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति जिले का केलांग शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा वहीं किन्नौर जिले के कल्पा में तापामान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.8 डिग्री सेल्सियस, 7.7 डिग्री सेल्सियस और 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि शिमला में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).