Gold and Silver Rate: सोने में मामूली गिरावट, चांदी 487 रुपये टूटी
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना नौ रुपये की मामूली गिरावट के साथ 52,592 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 5 अगस्त : दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना नौ रुपये की मामूली गिरावट के साथ 52,592 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी भी 487 रुपये की हानि के साथ 58,477 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई.
पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,964 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. चांदी 20.13 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी. यह भी पढ़ें : गोवा: केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिरासत में लिये गये
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने में 1,790 डॉलर प्रति औंस के नीचे के स्तर पर कारोबार हुआ लेकिन इसके बावजूद चीन-ताइवान के बीच तनाव तथा आर्थिक मंदी की चिंताओं के बीच सोने में तेजी आने के आसार हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

