देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में छह किशोरों की डूबने से मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 28 अक्टूबर आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में बुधवार को एक छोटी नदी में डूबने से छह किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ये किशोर परिवार और मित्रों के साथ एक पार्टी मना रहे थे। दोपहर के भोजन के बाद, किशोरों ने पास के पेडावगु में एक नदी में तैरने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वे डूब गये।

यह भी पढ़े | IPL: दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ रह चुका ये खिलाड़ी छुडा रहा है नीतीश सरकार के छक्के, लाखों युवाओं का मिल रहा समर्थन.

उन्होंने बताया, ‘‘आम तौर पर नदी की गहराई दो फुट होती है लेकिन हाल में हुई बारिश और बाढ़ के कारण इसकी गहराई लगभग 10 फुट थी।’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘इन किशोरों ने तैरने का प्रयास किया लेकिन दुर्भाग्यवश वे डूब गये।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पहले चरण की 71 सीटों पर मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक हुई 51.91 फीसदी वोटिंग, कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद.

उन्होंने बताया कि शवों को बाहर निकालने के लिए विशेषज्ञ गोताखोर बुलाये गये थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान भूदेवीपेटा गांव के रहने वाले जी मनोज (16), कोनवरापु राधाकृष्ण (16), कर्णति रंजीत (16), श्रीरामुला शिवाजी (17), गंगाधर वेंकट (17) और भुवन (18) के रूप में हुई है।

वेलेरुपदु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)