देश की खबरें | सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहराइच-अयोध्या मार्ग पर एक वैन के एक अन्य वाहन से टकरा जाने से छह‍ लोगों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बहराइच, दो नवम्बर बहराइच-अयोध्या मार्ग पर एक वैन के एक अन्य वाहन से टकरा जाने से छह‍ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक टीएन दुबे ने सोमवार सुबह बताया कि वैन में 16 लोग सवार थे।

यह भी पढ़े | Winter 2020: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, ठंड हवाओं से लुढ़का पारा, अगले कुछ दिनों में नए रिकॉर्ड की उम्मीद.

उन्होंने बताया कि वैन में सवार सभी लोग लखीमपुर जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के निवासी थे और वे रविवार को किछौछा दरगाह में जियारत कर अपने घरों को लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया, नौ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: कांग्रेस का पीएम पर निशाना, कहा-चीन 1200 वर्ग किमी क्षेत्र पर कब्जा किये बैठा है, प्रधानमंत्री देश को असल मुद्दों से भटका रहे हैं.

उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त चाँद खान (51), शकील (08), सोहन (50), सोहन की पत्नी, सलीम (60) के रूप में की गई है, वहीं एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है, साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\