नोएडा, 26 मई ग्रेटर नोएडा के एक अतिथि गृह से मंगलवार को दो महिलाओं समेत छह लोगों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बीटा-दो पुलिस थानांतर्गत सिग्मा-एक आवासीय क्षेत्र से जिन्हें गिरफ्तार किया गया उनमें अतिथि गृह के प्रबंधक और मालिक शामिल हैं।
ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने कहा, “पुलिस को अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार के धंधे के बारे में गोपनीय सूचना मिली थी जिसके बाद छापा मारा गया। जांच के दौरान सूचना सही निकली और घटनास्थल से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।”
पुलिस ने कहा कि अतिथि गृह के कमरों से 12,600 रुपये नकद, मोबाइल, मेकअप का सामान, कंडोम और गर्भ निरोधक दवाइयां बरामद की गईं।
यह भी पढ़े | गेहूं खरीदी घोटाले में दोषी पाए जाने पर कमल नाथ भी जेल जाएंगे: कृषि मंत्री कमल पटेल.
पुलिस ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY