जरुरी जानकारी | सिसोदिया ने दिल्ली के पहले इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज में पूर्वी दिल्ली में पहले सार्वजनिक ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज में पूर्वी दिल्ली में पहले सार्वजनिक ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

सिसोदिया ने कहा, "इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य में दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे। आने वाले दिनों में ये स्टेशन पेट्रोल पंपों की तरह सर्वव्यापी होंगे।"

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) के एक प्रवक्ता ने कहा कि ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन कंपवनी और ईवी मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक साझेदारी के तहत स्थापित किया गया है।

दिल्ली सरकार के एक बयान में कहा गया है कि स्टेशन एक समय में चार वाहनों को चार्ज कर सकता है। वाहन के प्रकार के आधार पर इसमें 45 से 90 मिनट का समय लगेगा। इस सुविधा के लिये प्रारंभिक शुल्क सीमित अवधि के लिए 10.50 रुपये प्रति यूनिट होगा, जो कि दिल्ली में मौजूदा ईवी टैरिफ दरों में सबसे कम है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

आई पी एक्सटेंशन के केंद्र में स्थित इस चार्जिंग स्टेशन को 'प्लगएनगो' ब्रांड नाम दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\