सिलीगुड़ी, 17 जून सिलीगुड़ी निकाय अध्यक्ष की जांच में बुधवार को कोविड-19 की पुष्टि हुई।
अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) के प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष में कुछ दिन पहले कोविड-19 के लक्षण दिख रहे थे लेकिन उनकी जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई थी।
अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि निकाय अध्यक्ष का बुखार कम न होने के चलते पुनः उनकी जांच की गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़े | UN Security Council Elections 2020: यूएनएससी (UNSC) में भारत का पुन: प्रवेश लगभग तय.
उन्होंने कहा कि मरीज की हालत स्थिर है और जल्दी ही उन्हें कोविड-19 के लिए निर्दिष्ट अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY