देश की खबरें | शौविक, मिरांडा को मेडिकल जांच के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच सितंबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को मेडिकल जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) शनिवार की सुबह एक सरकारी अस्पताल लेकर गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Arunachal Pradesh: कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग का दावा, चीनी आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश से अगवा किए 5 लड़के.

शौविक, राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का भाई है जबकि मिरांडा दिवंगत अभिनेता का हाउस मैनेजर था।

शौविक और मिरांडा को शुक्रवार को 10 घंटे की पूछताछ के बाद मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एनडीपीएस कानून (स्वापक औषधि और मन:प्रभावी कानून) के तहत गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | Teachers’ Day 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण में की शिक्षकों के योगदान की सराहना, ट्वीट कर Teacher’s Day की दी शुभकामनाएं.

अधिकारी ने बताया, ‘‘एनसीबी की टीम मेडिकल जांच की औपचारिकता के लिए शनिवार की सुबह करीब सवा नौ बजे दोनों आरोपियों को स्थानीय निकाय द्वारा संचालित सायन अस्पताल लेकर गयी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।’’

एनसीबी ने इस मामले में शौविक और मिरांडा के अलावा जैद विलात्रा (21) और अब्दुल बासित परिहार (23) को भी गिरफ्तार किया है। सभी एनसीबी की हिरासत में हैं।

रिया चक्रवर्ती के दो मोबाइल फोन की क्लोनिंग की सूचना प्रवर्तन निदेशालय से मिलने के बाद एजेंसी एनडीपीएस कानून के आपराधिक प्रावधानों के तहत इसकी जांच कर रही है।

राजपूत की मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई और एनसीबी द्वारा की जा रही है।

राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट से मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)