नयी दिल्ली, 23 जनवरी खुदरा श्रृंखला शॉपर्स स्टॉप का 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 18.86 प्रतिशत घटकर 62.74 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 77.32 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
इसमें कहा गया है कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय एक साल पहले इसी अवधि के 958.11 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,137.07 करोड़ रुपये हो गयी।
कंपनी ने कहा कि तीसरी तिमाही में कुल खर्च पिछले साल की समान अवधि के 905.14 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 1,075.66 करोड़ रुपये हो गया।
शॉपर्स स्टॉप के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक (सीईओ) वेणु नायर ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही से वृद्धि की गति जारी रही, दिवाली के बाद इसमें थोड़ी कमी आई। लंबे समय तक त्योहारी और शादी-ब्याह के मौसम की मांग के कारण ग्राहकों की भावनाएं काफी हद तक उत्साहित रहीं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY