नयी दिल्ली, 10 जुलाई खुदरा क्षेत्र की कंपनी शॉपर्स स्टॉप के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजीव सूरी ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।
के रहेजा कार्प समूह की इस कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में सूरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।
यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.
कंपनी ने कहा, ‘‘राजीव सूरी ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है। वह देश के बाहर एक कंपनी में जा रहे हैं। उनका इस्तीफा 25 अगस्त, 2020 से प्रभावी होगा।’’
निदेशक मंडल ने कंपनी की मनोनयन, पारितोषिक और कामकाज के संचालन से संबंधित समिति को इस भूमिका के लिए एक उचित उम्मीदवार को चिह्ति करने और उसके नाम की सिफारिश करने को कहा है। इस दौरान कंपनी का प्रबंधन अनुभवी सीएक्सओ समिति करेगी।
यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.
शॉपर्स स्टॉप फैशन और सौंदर्य ब्रांड की खुदरा कपंनी है। देश के 44 शहरों में यह 90 डिपार्टमेंट स्टोर का परिचालन करती है।
वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी की आमदनी 3,380.98 करोड़ रुपये रही थी।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY