देश की खबरें | प्राचीन स्मारकों में शूटिंग के लिए 15-20 दिन के अंदर अनुमति दी जाएगी : मंत्री

नयी दिल्ली, नौ जुलाई आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बृहस्पतिवार को फिल्म उद्योग से कहा कि वे भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण के अंतर्गत आने वाले पुरातत्वीय स्थलों एवं प्राचीन स्मारकों में शूटिंग करें।

साथ ही पटेल ने उन्हें आश्वासन दिया कि शूटिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के 15-20 दिन के अंदर ही उन्हें अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के दिल्ली में 2187 नए मामले पाए गए, 45 की मौत: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यहां फिक्की के एक कार्यक्रम में पटेल ने कहा, '' इस समय फिल्म उद्योग के लिए विदेशी गंतव्यों पर जाकर शूटिंग करना मुश्किल होगा इसलिए हमने सुझाव दिया कि वे पूर्वोत्तर के राज्यों में जा सकते हैं।''

उन्होंने कहा, '' इससे प्रधानमंत्री की लोगों से की गई देश के विभिन्न हिस्सों में घूमने की अपील भी पूरी हो जाएगी। मैंने उन्हें कहा कि हम शूटिंग के लिए उन्हें 15-20 दिन में अनुमति प्रदान करेंगे। उन्हें केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा।''

यह भी पढ़े | कश्मीर: पंपोर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, स्थानीय महिला जख्मी- सर्च ऑपरेशन जारी.

भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण (एएसआई) के 3,000 से अधिक संग्रहालय और स्थल हैं, जिन्हें कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के बाद छह जुलाई से दोबारा खोला गया है।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में एएसआई स्थलों पर शूटिंग की अनुमति है लेकिन इसके लिए काफी कागजी कार्यवाही करनी पड़ती है, जिसमें बहुत समय लग जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)