देश की खबरें | शर्म की बात है कि ओड़िशा छेड़खानी में दूसरे नंबर पर है : कांग्रेस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, एक अक्टूबर कांग्रेस की ओड़िशा इकाई ने राज्य में महिलाओं के विरूद्ध बढ़ते अपराध को लेकर बृहस्पतिवार को विधानसभा में चिंता प्रकट की और कहा कि यह ‘शर्म की बात’ है कि राज्य एनसीआरबी की रिपोर्ट में छेडखानी के मामलों में दूसरे नंबर पर है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंहा मिश्रा ने बोलानगीर जिले में एक कोविड-19 उपचार केंद्र में एक महिला द्वारा लगाये गये आरोप की भी जांच की मांग की।

यह भी पढ़े | Hathras Case: महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश डीजीपी से हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार पर मांगा जवाब.

मिश्रा ने सदन शून्यकाल के दौरान कहा, ‘‘ राज्य में महिलाओं के विरूद्ध अपराध बढ़े हैं। ओड़िशा छेड़खानी के मामले में उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर है तथा वह साइबर अपराधों में सबसे आगे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि राज्य की जनसंख्या पर गौर किया जाए तो ओडिशा छेड़खानी के मामलों में वाकई दूसरे नंबर पर है। यह शर्मनाक बात है।’’

यह भी पढ़े | Mamata Banerjee on Hathras Case: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हाथरस कांड की निंदा की.

उन्होंने कहा कि इस तटीय राज्य में 2018 में महिलाओं के विरूद्ध अपराध के 20274 मामले दर्ज किये गये थे जो उसके अगले साल बढ़कर 23183 हो गये।

मिश्रा ने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ओडिशा में 2019 में छेड़खानी के 11,318 मामले दर्ज किये गये थे और 2,818 ऐसी महिलाएं थीं जिनपर निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला पर किया गया।

हाल ही में एक महिला ने आरोप लगाया था कि बोलानगीर में कोविड-19 उपचार केंद्र में में एक आयुष डॉक्टर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से इस घटना की जांच कराने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)